ePaper

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में 28 अगस्त तक हो सकती है भारी बारिश, आज रांची समेत कई जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Updated at : 26 Aug 2020 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Forecast Jharkhand : झारखंड में 28 अगस्त तक हो सकती है भारी बारिश, आज रांची समेत कई जिलों में होगी बारिश, वज्रपात की भी आशंका

Weather Forecast Jharkhand : झारखंड के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार राज्य में 28 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है. रांची समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.

Also Read: Coronavirus In Jharkhand LIVE Update : गुरुग्राम के मेदांता में चल रहा पूर्व सीएम शिबू सोरेन का इलाज, झारखंड में कोरोना के कुल केस 32174

झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिनों में लो प्रेशर बन सकता है. इससे झारखंड के कई जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है.

Also Read: जामताड़ा एक बार फिर सुर्खियों में, ई-सिम फिशिंग रैकेट ने झारखंड समेत पांच राज्यों में की ऑनलाइन धोखाधड़ी, चार साइबर अपराधी हरियाणा से गिरफ्तार

झारखंड के लोहरदगा और गढ़वा में बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. लोहरदगा एवं गढ़वा जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे का मेघ गर्जन, वज्रपात एवं बारिश की संभावना है. गुमला, खूंटी एवं रांची जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे का मेघ गर्जन, वज्रपात एवं बारिश की संभावना है.

Also Read: Bharat Net Project : झारखंड के 90 पर्सेंट पंचायतों में नहीं पहुंची इंटरनेट सेवा

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सलाह दी है कि आप सतर्क रहें. सावधान रहें. पेड़ के नीचे शरण नहीं ले. सुरक्षित जगह पर रहें. बिजली के खंभों में दूर रहें और खेतों में न जायें. मौसम सामान्य होने का इंतजार करें. आपकी सतर्कता ही बचाव है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola