विद्यालयों में यू-डायस का काम लंबित, 24 घंटे में जवाब नहीं दिया तो होगी कार्रवाई
सिसई प्रखंड में यू-डायस पोर्टल पर कार्य में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और सीआरपी-बीआरपी से बीआरसी ने मांगा स्पष्टीकरण. जानें पूरी खबर.
प्रफ्फुल भगत की रिपोर्ट
आपके शहर में
सिसई (गुमला): प्रखंड में यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों से संबंधित जरूरी कार्यों को पूरा करने में प्रधानाध्यापकों और सीआरपी-बीआरपी की लापरवाही सामने आई है. इसका खुलासा बीआरसी सिसई द्वारा 27 अगस्त 2026 को जारी पत्रांक 149 से हुआ है. मामले को गंभीरता से लेते हुए बीआरसी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और सीआरपी-बीआरपी से 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है.
कई विद्यालयों में छात्र मॉड्यूल का काम शून्य
बीआरसी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 27 अगस्त को यू-डायस पोर्टल पर विभिन्न प्रतिवेदनों के अवलोकन के दौरान कई विद्यालयों में महत्वपूर्ण कार्य लंबित मिले. छात्र मॉड्यूल और छात्र प्रोफाइल में कई विद्यालयों की प्रगति शून्य पायी गयी. कर्तिक उरांव आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय, सिसई में 31 और सरस्वती शिशु मंदिर, पंडरिया में आठ छात्रों का कार्य शुरू नहीं हुआ है. वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय अरियाटोली और गोकुलपुर में एक भी छात्र का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है.
अनिवार्य कॉलम भी नहीं भरे गए
जांच के दौरान कई विद्यालयों में जीपी, इपी, एफपी, एसएफ और पीपी जैसे अनिवार्य कॉलम भी खाली मिले. इसके अलावा प्रोफाइल एवं फैसिलिटी डीसीएफ का भी कई विद्यालयों में अपडेशन नहीं किया गया है. इनमें पहमु, पुसो, सुपाली, टोटो, नगफेनी-मुरगु और कार्तिक छारदा के विद्यालय शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- घाघरा में वज्रपात का कहर, 30 वर्षीय युवक की मौत; दो मवेशी भी मरे
डुप्लीकेट छात्रों के सत्यापन में भी लापरवाही
बीडीओ ने सभी सीआरपी को अपने-अपने संकुल के विद्यालयों में डुप्लीकेट छात्रों का सत्यापन कर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद कई विद्यालयों में डुप्लीकेट छात्र पाये गये. बीआरसी ने इसे सीआरपी स्तर से विद्यालयों की उचित निगरानी नहीं होने का संकेत माना है.
शिक्षक मॉड्यूल भी अधूरा
यू-डायस के शिक्षक मॉड्यूल में भी पांच विद्यालयों का काम अधूरा पाया गया है. डिवाइन लाइफ पब्लिक स्कूल में चार और सेक्रेड सोल पब्लिक स्कूल, नगफेनी-मुरगु में सात शिक्षकों का विवरण अब तक लंबित है. बीआरसी ने संबंधित प्रधानाध्यापकों और सीआरपी-बीआरपी को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है. पत्र में स्पष्ट चेतावनी दी गयी है कि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संबंधित प्रधानाध्यापक और सीआरपी-बीआरपी की जवाबदेही तय की जाएगी. इसके बाद मामले को वरीय पदाधिकारी के समक्ष कार्रवाई के लिए प्रतिवेदित किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- गुमला का फुटबॉल जुनून: कभी मैच के लिए थम जाता था शहर, अब बेटियां रच रहीं इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए