चैनपुर में गोदाम चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार; 13 टुल्लू पंप बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चैनपुर थाना क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. बाजारटांड़ रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक एवं मशीनरी गोदाम से चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनकी निशानदेही पर 13 टुल्लू पंप भी बरामद किए गए हैं.

विज्ञापन

चैनपुर. चैनपुर थाना मुख्यालय के बाजारटांड़ रोड स्थित इलेक्ट्रॉनिक एवं मशीनरी गोदाम से लाखों रुपये के मशीनरी व इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों की चोरी के मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. दोनों की निशानदेही पर 13 टुल्लू पंप भी बरामद किये गये.

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चैनपुर बाजार निवासी रूपेश कुमार (26 वर्ष), पिता स्व. अंजन कुमार और आकाश कुमार, पिता स्व. मोहन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, चोरी किये गये टुल्लू पंप और अन्य मशीनरी सामानों को चैनपुर क्षेत्र के अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच दिया गया था.

चोरी की घटना के बाद गोदाम संचालक की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी थी. जांच के दौरान पुलिस ने रूपेश कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार किया. दोनों की निशानदेही पर 13 टुल्लू पंप बरामद किये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola