अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अवैध बालू धंधे की खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन
विज्ञापन
अवैध बालू धंधे की खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन
घाघरा.
प्रभात खबर में अवैध बालू धंधे की खबर छपने के बाद प्रशासन हरकत में आया व रविवार को सीओ आशीष मंडल व घाघरा पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त कर घाघरा थाना में रखा है. सीओ ने बताया कि लगातार अखबार में खबर छप रही थी कि अवैध बालू का उठाव कर बेचा जा रहा है, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है. आनेवाले समय में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. अवैध तरीके से जो काम किया जा रहा है, उन सभी पर नकेल कसा जायेगा. उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़ा गया है. इसकी सूचना डीएमओ को दे दी गयी है. सीओ अपने साथ पुलिस जवान को लेकर सड़क पर निकले और दो ट्रैक्टर को पकड़ा. इसकी खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गयी व ट्रैक्टर मालिकों में हड़कंप मच गया. इधर से उधर सभी ट्रैक्टर मालिक भागते फिरते नजर आये. जिस ट्रैक्टर में बालू लोड था, वह अपने ट्रैक्टर छिपाने में लग गये, तो कई अपने अपने घरों के बाहर ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया. इधर, सीओ आशीष मंडल के आवेदन पर जिला खनन पदाधिकारी ने दोनों ट्रैक्टर पर प्राथमिक दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन