बसिया में दिवारात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, उद्घाटन मैच में टकरमा की टीम जीती
मैच का नजारा | Prabhat Khabar Network
बसिया के टकरमा पारिस मैदान में स्पीड क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय दिवारात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ. उद्घाटन मैच में टकरमा की टीम ने जोहार झारखंड अयडेगा को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की.
बसिया. स्पीड क्लब की ओर से प्रखंड के टकरमा पारिस मैदान में दो दिवसीय दिवारात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं.
उद्घाटन मुख्य अतिथि पारिस चेयरमैन निर्दोष बघवार तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता चैतु उरांव व विकास साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. उद्घाटन मैच टकरमा और जोहार झारखंड अयडेगा के बीच खेला गया. इसमें टकरमा की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज की.
मौके पर आयोजन समिति के तरशिस भेंगरा, संदीप गुड़िया, अंकित केरकेट्टा, नीलेश बघवार, विभोर तोपनो, परेश लोहरा, कुलदीप बड़ाइक सहित अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए