दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल रेफर

Updated:
विज्ञापन

गाड़ी के ऊपर गाड़ी चढ़ा, घायल भी बाइक के बीच फंसे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सोमवार को घाघरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. दो बाइकों की सीधी टक्कर में 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

घाघरा. घाघरा थाना क्षेत्र के देवाकी पीठवरटोली पेट्रोल पंप के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों घायलों को घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

मृतक की पहचान बिशनपुर प्रखंड के चिरोडीह निवासी करीब 48 वर्षीय गंगेश्वर बड़ाईक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, हेसराग निवासी संतोष लोहार और अनिल उरांव घाघरा साप्ताहिक हाट से शराब पीकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही गंगेश्वर बड़ाईक की मोटरसाइकिल से उनकी सीधी भिड़ंत हो गयी.

हादसे में गंगेश्वर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया. पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाना ले गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola