चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की बाली बरामद
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की बाली बरामद
विज्ञापन
सिसई. चोरी के एक मामले में सिसई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में सिसई निवासी तालीम अंसारी (23 वर्ष) तथा बसिया रोड निवासी बालेश्वर लोहरा उर्फ अमित (29 वर्ष) शामिल हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गयी सोने की एक बाली भी बरामद की है. पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और कांड में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










