बकरी चोरी कर टेंपो से भाग रहे थे दो युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन

घायल दोनों युवक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के सिसई में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है. ग्रामीणों ने पिटाई के बाद उन्हें पुलिस को सौंपा, पुलिस ने टेंपो भी जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

सिसई. सिसई पुलिस ने बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया. जेल भेजे गये आरोपियों में रांची टंगराटोली निवासी अतुल कुमार (26) और रांची पिस्का मोड़ हेसल निवासी रौशन तिर्की (26) शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त टेंपो (जेएच 07एन-1148) भी जब्त किया है.

विज्ञापन

बकरी चोरी कर भागने का आरोप

इस संबंध में डड़हा गांव निवासी पशुपालक अरुण कुमार यादव ने सिसई थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपी गुरुवार की शाम डड़हा गांव स्थित इंडियन होटल के समीप से बकरी चोरी कर टेंपो से भागने का प्रयास कर रहे थे.

ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बकरी चोरी कर भागने के दौरान ग्रामीणों की नजर दोनों आरोपियों पर पड़ गयी. ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को गुमला जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola