बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट में संत मेरी दलमदी की जीत से शुरुआत, संत पियूष को 1-0 से हराया

विज्ञापन

खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रायडीह के जय किसान उच्च विद्यालय में 15वीं फादर जे बकार्ट स्मृति अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार उद्घाटन हुआ. जानिए पूरी खबर.

विज्ञापन

रायडीह. जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली के खेल मैदान में तीन दिवसीय 15वीं फादर जे बकार्ट स्मृति अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ. उद्घाटन मैच संत मेरी उच्च विद्यालय दलमदी और संत पियूष उच्च विद्यालय भिखमपुर के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में संत मेरी उच्च विद्यालय दलमदी की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.

विज्ञापन

फादर जे बकार्ट को दी श्रद्धांजलि

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायडीह बीडीओ प्रधान हंसदाक थे. कार्यक्रम की शुरुआत फादर जे बकार्ट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच का शुभारंभ कराया.

ग्रामीण बालिकाओं को मिलेगा प्रतिभा निखारने का अवसर

मौके पर बीडीओ प्रधान हंसदाक ने कहा कि बालिकाओं के लिए इस तरह के खेल आयोजन बेहद सराहनीय और आवश्यक हैं. ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है.

13 सितंबर को होगा फाइनल

विद्यालय के प्रधानाध्यापक फादर सीप्रियन कुजूर ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जायेगा. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की अपील की.

मौके पर फादर विजय तिग्गा, अजय बेक, सुषमा लकड़ा, ज्योति केरकेट्टा, बादल कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola