राज्य में घट रही आदिवासियों की संख्या चिंता का विषय

Updated:
विज्ञापन

गुमला पहुंचे पूर्व सीएम चंपाई सोरेन, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

गुमला. पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा नेता चंपाई सोरेन मंगलवार को गुमला पहुंचे. उन्होंने विंदेश होटल में प्रेस काॅन्फ्रेंस कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या लगातार घट रही है, जो चिंता का विषय है. इसके लिए उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेदार ठहराया. चंपाई सोरेन ने कहा कि खुद हेमंत सोरेन के इलाके में आदिवासियों की संख्या कम हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और अवैध बालू कारोबार किसी से छिपा नहीं है. 2029 विधानसभा चुनाव को लेकर चंपाई सोरेन ने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी. मुख्यमंत्री पद के संभावित दावेदार के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी नेतृत्व करेगा. उन्होंने कहा कि वह भाजपा के एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. चंपाई सोरेन ने कहा कि अपने पांच महीने के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं. वर्तमान सरकार उन्हीं योजनाओं पर काम कर रही है, लेकिन काम में पारदर्शिता नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार में डूबी हेमंत सरकार के कारण जनता को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है. जल जीवन मिशन में गड़बड़ी के लिए भी उन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सागर उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू, विनय कुमार लाल, सविंद्र सिंह, संदीप प्रसाद, सुरेश सिंह, बबलू वर्मा, लक्ष्मी बड़ाइक समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

नये सोच के साथ देश को आगे बढ़ा रहे हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की सराहना करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी नये सोच के साथ काम कर रहे हैं. केंद्र सरकार जनता की भलाई के लिए कई योजनाएं चला रही हैं. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक ऑनलाइन लेनदेन करने वाला देश बन चुका है. शहर से गांव तक सड़क संपर्क बेहतर हुआ है और जनजातीय समाज के लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola