घर का ताला तोड़ कर लाखों रुपये की चोरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग
विज्ञापन
गुमला.
सदर थाना के तर्री बीसकठा मैदान के समीप बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने प्रभाकर कुशवाहा के घर का ताला तोड़ कर घर मे घुस गोदरेज तोड़ कर सोने-चांदी के लगभग तीन लाख के आभूषण ले उड़े. इस संबंध में पीड़ित ने गुमला थाना में लिखित आवेदन सौंप कर चोरी की घटना की जानकारी देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है. प्रभाकर कुशवाहा पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल गया था. गुरुवार की सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख मामले की जानकारी घर मलिक को दी. इसके बाद घर मालिक गुमला पहुंच पूरे घटनाक्रम की जानकारी व मामले की छानबीन शुरू कर दी है. ज्ञात हो कि तर्री इलाके में पिछले कई दिनों से चोरी की घटना घट रही है. अभी तक छह घरों को चोर निशाना बना चुके हैं. गुमला पुलिस चोरी रोकने में नाकाम साबित हो रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन