युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

विज्ञापन

जारी. थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के कोरवा जनजाति बहुल गांव डुमरपानी में बलिराम कोरवा के पुत्र गोवर्द्धन कोरवा (30) ने बीते गुरुवार की शाम फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम गोवर्द्धन नशे की हालत में था. घरेलू विवाद के बाद उसने करंज के पेड़ में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. बाद में घटना की जानकारी होने के बाद परिजन व ग्रामीण आनन-फानन में गोवर्द्धन को पेड़ से उतार कर इलाज के लिए जशपुर (छत्तीसगढ़) अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करायी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. फिलहाल पुलिस मामले की जां�� कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

बाइक जल कर राख

रायडीह. बांसडीह घाटी के समीप टाटीटोली में एक बाइक में अचानक आग लग गयी. इसमें पूरी बाइक जल कर राख हो गयी. बताया जा रहा है कि चलती बाइक पर आग लगी थी. चालक ने किसी प्रकार बाइक को रोक कर वहां से भाग कर जान बचायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola