देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा शहीदों का बलिदान : एसपी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 Feb 2026 9:26 PM
एक शाम शहीदों के नाम सह झारखंड विभूति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन
गुमला. गुमला के खरका गांव सत्या चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा एक शाम शहीदों के नाम सह झारखंड विभूति सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम पुलवामा में भीषण आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समर्पित था. मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन जमां ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. एसपी ने शहीद जवानों के अदम्य साहस, त्याग व बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान सदैव देशवासियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने युवाओं से राष्ट्र की एकता, अखंडता व सुरक्षा के प्रति सजग रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद साहू ने भी ग्रामीणों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया. उन्होंने अपने उद्बोधन में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए ग्रामवासियों से शिक्षा, सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध बाल गायिका देवना श्रेया के (देवी), मुंबई द्वारा ऐ मेरे वतन के लोगों… गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से हुई, जिसने उपस्थित जनसमूह को भावुक कर दिया. इसके बाद नागपुरी गायक पवन राय, पंकज, नीतीश कच्छप, नागपुरी गायिका बरखा बड़ाइक, सरस्वती गुमकर व अक्षिता श्रेष्ठ ने देशभक्ति, हिंदी व नागपुरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन सत्या चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट की अध्यक्षा सत्या देवी, सचिव अंकिता तिवारी, उपाध्यक्ष शिल्पी तिवारी एवं कोषाध्यक्ष उज्जवल तिवारी के नेतृत्व में किया गया. मौके पर रोहन रॉय, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, एसडीपीओ नाजीर अख्तर, एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक विनय कुमार, परिचारी प्रवर पुलिस केंद्र गुमला अभिमन्यु कुमार, थाना प्रभारी महेंद्र करमाली समेत गुमला व लोहरदगा जिले के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे. इधर, जैन विवि बेंगलुरु के निदेशक डॉ सौरभ कुमार, समाजसेवी रूपेश गोप, पटेल बीएड कॉलेज के निदेशक चंद्रमणि प्रसाद, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला के निदेशक संजय गुप्ता, अधिवक्ता अजित कच्छप, प्रवीण तिवारी, नवीन तिवारी, नीरज तिवारी आदि मौजूद थे.
झारखंड विभूति सम्मान दिया गया
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में झारखंड राज्य की उन विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने साहित्य, समाजसेवा, कला-संस्कृति व खेल क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देकर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है. जिनमें लोक गायक अभिमन्यु नायक, लोक गायक बंधु नायक, लोक गायक केश्वर सिंह, अभियंता मो अकबर इमाम (नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उत्कृष्ट निर्माण कार्य हेतु), डॉ शीतल कुमार उरांव (झारखंड में कथक नृत्य विषय में पीएचडी प्राप्त करने वाले प्रथम कलाकार), केदार नाथ दास (साहित्य जगत), अनुराधा कुमारी (राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी खिलाड़ी), कृष चंद्र देव (अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज), डॉ प्रकाश राम (अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच), शिशिर महतो (अंतरारष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक), करण कुमार कर्मकार (राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रशिक्षक) को उनके विशिष्ट योगदान हेतु स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










