हरिकीर्तन व भंडारा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

Updated:
विज्ञापन

हरिकीर्तन व भंडारा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

विज्ञापन

भरनो. भरनो बस्ती बाजार रोड स्थित नवनिर्मित मां काली व राधा-कृष्ण मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का विधिवत समापन अखंड हरिकीर्तन व भंडारा के साथ हुआ. नवनिर्मित मां काली व राधा-कृष्ण मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न कराने में आचार्य रमाकांत मिश्रा, आचार्य गौतम मिश्रा व नीतीश मिश्रा ने यज्ञाचार्य की भूमिका निभायी. आचार्यों के मार्गदर्शन में मंत्रोच्चारण व पूजा अनुष्ठान संपन्न कराया गया. मौके पर क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति व उल्लास का माहौल रहा. धार्मिक आयोजन से भरनो क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से गुलजार रहा. प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बीच 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन के बाद विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया. धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में भरनो वासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. समिति के लोगों ने बताया कि मंदिर निर्माण व प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक आस्था व सामाजिक एकता को नयी ऊर्जा मिली है.

महाशिवरात्रि में होगा अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन

बसिया. प्रखंड के प्राचीन मंदिर सिधमा सायदा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी महाशिवरात्रि पूजा पर शिवधाम विकास समिति सिधमा का तरफ से 24 घंटे का अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह, सचिव मुनेश्वर सिंह व कोषाध्यक्ष हेमंत सिंह ने दी. पदाधिकारियों ने बताया कि 13 फरवरी को सुबह आठ बजे कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा के बाद 11 बजे कलश स्थापना पूजा के उपरांत 12 बजे से अखंड हरिकीर्तन शुरू होगा. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जायेगा. संध्या आरती व महाभंडारा के बाद शिव-पावर्ती विवाह उत्सव मनाया जायेगा. 16 फरवरी को सुबह सात बजे आरती, दोपहर 12 बजे अखंड हरिकीर्तन समाप्त, 12:30 बजे सामूहिक हवन, पूर्णाहुति, आरती व प्रसाद वितरण के बाद 1:30 बजे से महाप्रसाद वितरण किया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola