नाबालिग को बालगृह से भगाने का आरोपी गिरफ्तार, जांच के क्रम में चला पता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालगृह ज्ञानाश्रय चंदाली से नाबालिग को भगाने के आरोप में शांति नगर निवासी शिरोमणि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि नाबालिग को भगाने में उक्त युवक के शामिल होने का पता अनुसंधान के क्रम में चला था.

विज्ञापन

गुमला. गुमला पुलिस ने बालगृह ज्ञानाश्रय चंदाली से नाबालिग को भगाने के आरोप में शांति नगर निवासी शिरोमणि कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि नाबालिग को भगाने में उक्त युवक के शामिल होने का पता अनुसंधान के क्रम में चला था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. वहीं नाबालिग की खोजबीन की जा रही है. शीघ्र ही पुलिस उसे बरामद कर लेगी.

विज्ञापन

कीटनाशक खाने से अधेड़ गंभीर :

गुमला थाना क्षेत्र के कोलांबी सेमरटोली गांव निवासी हरलू खड़िया (50) कीटनाशक खाने से गंभीर अवस्था में परिजनों ने सदर अस्पताल में भरती कराया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वह प्रतिदिन शराब के नशे में रहता है. उसने गलती से कीटनाशक का सेवन कर लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola