गुमला: सांता पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का भव्य आयोजन, एसडीपीओ ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ, शिक्षक सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

अतिथि साथ में शिक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के सांता पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन हुआ. मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया.

विज्ञापन

गुमला. शहर के शास्त्री नगर स्थित सांता पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. समारोह में मुख्य अतिथि एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव और विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब गुमला के सचिव डॉ शंकर लाल जाजोदिया मौजूद रहे.

विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के साथ विद्यालय के डायरेक्टर हेमंत कुमार, ट्रेजर जयमंती एक्का और सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार, जिम्मेदारी और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा देते हैं. उन्होंने विद्यालय के मैट्रिक परीक्षा में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम की सराहना की. उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत करने और अपने शिक्षकों का सम्मान करने की अपील की. साथ ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन और मदर टेरेसा के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.

विशिष्ट अतिथि डॉ शंकर लाल जाजोदिया ने कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य को दिशा देने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ मानवता, सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.

विद्यार्थियों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने आदिवासी नृत्य, साउथ रीमिक्स डांस, 'आसामी छोरी', 'पापा मेरे पापा', 'गलती से मिस्टेक' और साउथ इंडियन डांस समेत कई रंगारंग प्रस्तुतियां दीं. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मनोरंजन किया.

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया. डायरेक्टर हेमंत कुमार और ट्रेजर जयमंती एक्का ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की.

कार्यक्रम का संचालन छात्राओं स्वीटी एक्का और मनीषा कुमारी ने किया. मौके पर जसिंता बेक, अंकिता कुमारी, अजित लकड़ा, वीणा देवी, सुनीता देवी, सीमा करकेरट्टा, सिंथया कच्छप, मीनाक्षी कुमारी, नोर्बेर्ट बेक और सुप्रिया किंडो समेत विद्यालय प्रबंधन के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola