गुमला: दिवंगत बेटे की याद में पिता ने दान की एंबुलेंस, एसपी ने दिखाई हरी झंडी; कहा- सेवा से जिंदा रहेगी सिद्धांत की स्मृति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी, डीएस व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में एक पिता ने अपने दिवंगत बेटे सिद्धांत आनंद की याद में समाजसेवा के लिए एक एंबुलेंस दान की है. इस भावुक पहल को एसपी हारिस बिन जमां ने सराहा और हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया.

विज्ञापन

गुमला. शहर के गोपाल मंदिर परिसर में शुक्रवार को सिद्धांत आनंद फाउंडेशन के तत्वावधान में सिद्धांत आनंद की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. इस दौरान पिता शेखर आनंद ने अपने दिवंगत बड़े बेटे सिद्धांत आनंद की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ते हुए उसके नाम पर एक एंबुलेंस समाज को समर्पित की. मुख्य अतिथि एसपी हारिस बिन जमां ने एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कार्यक्रम की शुरुआत सिद्धांत आनंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद एंबुलेंस को जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया गया.

विज्ञापन

बेटे की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना भावुक और सराहनीय पहल

एसपी हारिस बिन जमां ने कहा कि बेटे की स्मृति को समाजसेवा से जोड़ना भावुक और सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि यह एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने और आपात स्थिति में मदद करने में उपयोगी साबित होगी. सेवा के माध्यम से सिद्धांत आनंद की स्मृति समाज के बीच जीवित रहेगी.

ये भी पढ़ें: गुमला: रांची मुख्य मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर मजदूर की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

जिंदगी बचाने में सहयोग करना ही सिद्धांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

पिता शेखर आनंद ने भावुक होते हुए बताया कि सिद्धांत उनका बड़ा बेटा था और पुणे में रहकर पढ़ाई कर रहा था. इसी दौरान एक हादसे में उसकी मौत हो गई थी. उन्होंने कहा कि बेटे को खोने का दर्द कभी कम नहीं होगा, लेकिन उसके नाम पर समर्पित एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों की मदद करेगी. उन्होंने कहा कि किसी जरूरतमंद परिवार को समय पर अस्पताल पहुंचाने और उसकी जिंदगी बचाने में सहयोग करना ही सिद्धांत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसी उद्देश्य से एंबुलेंस को समाज की सेवा के लिए समर्पित किया गया है. मौके पर डीएस अनुपम किशोर, जितेंद्र सिंह, बबलू वर्मा, अमन आनंद, चीनू साबू समेत समाज के कई प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola