जारी में शिक्षक दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जताया सम्मान

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षक | Prabhat Khabar Network

जारी के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का सम्मान किया।

विज्ञापन

राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, एचएम जोसेफा टोप्पो ने डॉ. राधाकृष्णन के योगदान को किया याद

आपके शहर में

विज्ञापन

जारी, गुमला : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जारी में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों के प्रति सम्मान जताया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की एचएम जोसेफा टोप्पो ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिष्यों द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने की परंपरा पुरानी है. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन महान शिक्षक और शिक्षाविद् थे. उनके जन्मदिवस पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों से डॉ. राधाकृष्णन के बताये मार्ग पर चलने की अपील की.

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य समेत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु-शिष्य संबंध और शिक्षकों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त किया.

मौके पर फादर संदीप उरांव, फादर प्रदीप एक्का, फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, जोन पवन मिंज, तिंतियुस मिंज, मनोज तिर्की, क्रेसेनसिया तिर्की, गीता टोप्पो, मुकेश लकड़ा, अनुरंजन टोप्पो, सिस्टर ज्योति सोरेंग, सिस्टर बिरजिनिया लकड़ा, सिस्टर रीना लकड़ा, सिस्टर अमृता टोप्पो, दिब्या ज्योति तिर्की, अनिमा मिंज, रोशन मिंज, अनुपा पन्ना, राहुल कुमार, बीरेंद्र मिंज समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola