शिक्षक सुशील पासवान का निधन, शोक

Updated:
विज्ञापन

शिक्षक सुशील पासवान का निधन, शोक

विज्ञापन

घाघरा. सरकारी शिक्षक सुशील पासवान की लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. वे पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. उनके निधन की खबर मिलते पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी. शिक्षा, फिटनेस व संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को लोग हमेशा याद करेंगे. सुशील पासवान सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने वाले प्रेरणास्रोत थे. उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा बच्चों को शिक्षित करने और युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में लगाया. वे नियमित मॉर्निंग वॉक, योग और फिटनेस को लेकर लोगों को प्रेरित करते थे. संगीत क्षेत्र में भी सुशील पासवान की अलग पहचान थी. वे कैसियो वादन में बेहद निपुण थे और इलाके में उन्हें सबसे बेहतर कैसियो बजाने वाले कलाकार के रूप में जाने जाते थे. उनके निधन पर कुमार रवि, श्याम किशोर पाठक, शिवकुमार भगत उर्फ टुनटुन, अनिरुद्ध चौबे, अनिल उरांव, सुधीर कैंथवार, पवन शर्मा, विशुनदेव बड़ाइक, रवि पहान, कृष्ण लोहरा, अमित ठाकुर समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी.

सड़क हादसे में महिला घायल, रेफर

घाघरा. प्रखंड के देवाकीधाम मंदिर में पूजा-अर्चना कर लौट रहे दंपती सड़क हादसे के शिकार हो गये. बैंक कॉलोनी निवासी रमाकांत त्रिपाठी अपनी पत्नी निशा त्रिपाठी के साथ देवाकीधाम मंदिर गये थे. पूजा के बाद रमाकांत त्रिपाठी बाइक स्टार्ट कर पत्नी को बैठने के लिए कहा. इस दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने निशा त्रिपाठी को टक्कर मार फरार हो गया. टक्कर लगते वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलते टोटो पुलिस मौके पर पहुंच घायल महिला को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola