विद्यालयों में करमा पूर्व संध्या पर बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

घाघरा प्रखंड के स्कूलों में करम पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. विद्यार्थियों ने पारंपरिक करम गीतों पर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर झारखंड की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

घाघरा. प्रखंड के कई विद्यालयों में सोमवार को करमा पूर्व संध्या सह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए. चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल रनहे और विवेकानंद ज्ञान भारती स्कूल घाघरा में विद्यार्थियों ने पारंपरिक करम गीतों पर नृत्य व गीत प्रस्तुत कर झारखंड की लोक संस्कृति की झलक पेश की. चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल रनहे में कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि चंद्रदेव उरांव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मुख्य अतिथि चंद्रदेव उरांव ने कहा कि करम पर्व झारखंड की संस्कृति, प्रकृति और भाई-बहन के प्रेम से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है.

विज्ञापन

ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी परंपरा और संस्कृति को समझने व आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि नयी पीढ़ी को लोक संस्कृति से जोड़ना समाज की जिम्मेदारी है. बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. मौके पर विवेकानंद ज्ञान भारती के प्रधानाध्यापक भवानी प्रसाद राय, चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल रनहे के निदेशक विजय कुमार साहू, संजीव उरांव, पहान पुजार सहित शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola