कुआं में गिर कर छात्रा घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुआं में गिर कर छात्रा घायल

विज्ञापन

गुमला. सदर प्रखंड के शांति नगर स्थित कुआं में पानी भरने के दौरान पैर फिसलने की वजह से विपिन लकड़ा की 14 वर्षीय पुत्री श्रेया लकड़ा गिर कर घायल हो गयी. स्थानीय लोगों और समाजसेवी गुड्डी नंदा के सहयोग से परिजन एक ऑटो के सहारे सदर अस्पताल गुमला में भर्ती कराये, जहां इलाज किया जा रहा है. यह जानकारी देते हुए परिजन ने बताया कि शनिवार की सुबह के करीब नौ बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित कुआं में कपड़े धोने के लिए गयी थी, जहां पानी भरने के दौरान पैर के फिसल जाने से कुएं में जा गिरी. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी गयी. इसके बाद पीड़ित युवती को कुआं से बाहर निकाल कर तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

खेलकूद से स्वस्थ रहता है शरीर : जिप सदस्य

जारी. रसी प्राथमिक विद्यालय टोंगो में शनिवार को वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि जिप सदस्य दिलीप बड़ाइक ने किया. मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन व टीमवर्क की भावना पैदा करता है. एचएम फादर निरंजन एक्का ने कहा कि खेलों में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए खेल जरूरी है. प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों के बीच 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, गुटीचुन्ना, रस्सी दौड़ समेत अनेकों प्रतियोगिताएं हुई. प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जीवन लकड़ा, रफाएल केरकेट्टा, लॉरेंस टोप्पो, उषा, प्रियंका, उलिभा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola