फुटबॉल टूर्नामेंट में संत मेरी दलमदी की धमाकेदार शुरुआत, 1-0 से जीता पहला मुकाबला
खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network
रायडीह में आयोजित 15वीं फादर जे बकार्ट स्मृति बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में संत मेरी दलमदी ने संत पीयूष भिखमपुर को 1-0 से हराकर जीत हासिल की।
रायडीह. जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली के खेल मैदान में शुक्रवार को तीन दिवसीय 15वीं फादर जे बकार्ट स्मृति अंतर विद्यालय बालिका फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ. उद्घाटन मैच संत मेरी उच्च विद्यालय दलमदी और संत पीयूष उच्च विद्यालय भिखमपुर के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में संत मेरी दलमदी की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया.
फादर जे बकार्ट को दी श्रद्धांजलि
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रायडीह बीडीओ प्रधान हंसदाक थे. कार्यक्रम की शुरुआत फादर जे बकार्ट के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसके बाद मुख्य अतिथि ने दोनों टीमों की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया.
ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को मिलेगा अवसर
मौके पर बीडीओ प्रधान हंसदाक ने कहा कि बालिकाओं के लिए इस तरह के खेल आयोजन सराहनीय और आवश्यक हैं. इससे ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है.
13 सितंबर को होगा फाइनल
प्रधानाध्यापक फादर सीप्रियन कुजूर ने बताया कि टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को होगा. उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं. मौके पर फादर विजय तिग्गा, अजय बेक, सुषमा लकड़ा, ज्योति केरकेट्टा, बादल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए