एथलेटिक्स में दिखा गुमला के खिलाड़ियों का दम, शिवम समेत कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन

विजेता छात्र प्रमाण पत्र के साथ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद समारोह में खिलाड़ियों ने दिखाया दम. रमेश चीनी ने कहा कि खेल अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का एक माध्यम है.

विज्ञापन

गुमला. विद्या विकास समिति झारखंड के तत्वावधान में गुमला के पीएइ स्टेडियम में आयोजित 37वीं प्रांतीय खेलकूद समारोह के तीसरे दिन शुक्रवार को एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों में उत्साह और जोश दिखा.

विज्ञापन

विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने जीते पदक

तीसरे दिन विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में लक्ष्मी कुमारी, आयुष नायक, इसिता कुमारी गोप, जिग्यासा बनरा, अंशिका कुमारी, खुशी कुमारी, संतोष कुमार पांडेय, मुकेश उरांव, शिवम साहू, आयुष कुमार, महेश्वर लाल नापित, देव कुमार नापित, खुशबू कुमारी, प्राची राय, आदित्य कुमार रावानी एवं अलका कुमारी सहित कई अन्य खिलाड़ी रहे.

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया गौरव

स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया. विद्यालय के भैया शिवम कुमार साहू ने ट्रिपल जंप एवं लॉन्ग जंप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया. आरुषि कुल्लू ने लॉन्ग जंप में स्वर्ण तथा 400 मीटर हर्डल में रजत पदक हासिल किया.

अमृता कुमारी ने जेवलिन थ्रो में रजत और ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किया. मयूरी रीमा केरकेट्टा ने रजत पदक, 100 मीटर दौड़ में शिवम साहू ने कांस्य पदक तथा डिस्कस थ्रो में रोशनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया.

ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय ट्राइबल स्काउट-गाइड मीट में गुमला के 80 प्रतिभागियों ने साझा किये अनुभव

विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

समारोह में नगर परिषद गुमला के उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

विद्या विकास समिति के प्रदेश सचिव नकुल शर्मा ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया.

मौके पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार दास, सचिव राजेश सिंह सहित अन्य प्रांतीय अधिकारी, पूर्व आचार्य एवं विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: गुमला: रिम्स के पूर्व चिकित्सक डॉ. बी कुमार अब हर शनिवार को देखेंगे मरीज, पालकोट रोड पर मिलेंगे

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola