राष्ट्रीय ट्राइबल स्काउट-गाइड मीट में गुमला के 80 प्रतिभागियों ने साझा किये अनुभव

विज्ञापन

प्रमाण पत्र का वितरण करती डीईओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में आयोजित राष्ट्रीय जनजातीय स्काउट-गाइड मीट के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. डीईओ ने अनुशासन और नेतृत्व के महत्व पर जोर दिया.

विज्ञापन

गुमला. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला गुमला के तत्वावधान में शुक्रवार को उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला में राष्ट्रीय जनजातीय स्काउट-गाइड मीट के प्रतिभागियों के सम्मान एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के ध्वजारोहण के साथ हुआ. मौके पर उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला एवं टोंगो के गाइड्स ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया. वहीं संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय एवं उर्सुलाइन कॉन्वेंट गुमला के स्काउट्स एवं गाइड्स ने आकर्षक पिरामिड प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

80 प्रतिभागियों ने साझा किये अनुभव

समारोह में विगत माह छह से 10 अगस्त तक लोहरदगा में आयोजित राष्ट्रीय ट्राइबल स्काउट-गाइड मीट में देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों के साथ गुमला जिले से भाग लेने वाले लगभग 80 स्काउट्स एवं गाइड्स ने अपने अनुभव साझा किये. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के शिविर में अनुशासन, समय-पालन, नेतृत्व, टीम भावना और आत्मनिर्भरता के साथ देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति एवं परंपराओं को जानने का अवसर मिला.

स्काउट-गाइड बच्चों में विकसित करता है नेतृत्व क्षमता : डीईओ

समारोह की मुख्य अतिथि डीईओ कविता खलखो ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना, सहयोग और जिम्मेदारी जैसे गुण विकसित करता है. उन्होंने पिरामिड प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह एकता, सहयोग और अनुशासन के साथ लक्ष्य प्राप्त करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने बच्चों को इसी भावना के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

ये भी पढ़ें: गुमला : भरनो में पेंशनरों ने खोला मोर्चा, वैलिडेशन एक्ट रद्द करने को लेकर प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करती है स्काउटिंग

विशिष्ट अतिथि संत इग्नासियुस उच्च विद्यालय गुमला के प्रधानाध्यापक फादर मनोहर कुमार खोया ने कहा कि स्काउटिंग बच्चों को जीवन की चुनौतियों का सामना करने और नये कौशल सीखने के लिए तैयार करती है.

इससे पूर्व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर अनिता ज्योति लकड़ा ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम का संचालन गाइड कैप्टन राधा रानी वैद्य और विमला तिर्की ने किया. धन्यवाद ज्ञापन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला गुमला के जिला सचिव राजेश कुमार राय ने किया.

मौके पर सिस्टर जुलिता टोप्पो, सिस्टर राहिल टेटे, जोसेफिन तिर्की, सलोमी तिर्की, कनक रश्मि किंडो, सतीश मिंज, अनमोल टोपनो सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्काउट-गाइड पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: गुमला: साप्ताहिक बाजार में शराब पार्टी पर छापा; भगदड़ में भागे कई लोग, 6 कारोबारी धराए

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola