जनता की समस्याओं से रूबरू हुए समाजसेवी
समस्या सुनते खुशमन | Prabhat Khabar Network
सिलम गांव के समाजसेवी खुशमन नायक ने सोमवार को ग्रामीणों से मुलाकात की. उन्होंने राशन कार्ड और एसआइआर में जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता से हो रही परेशानी को दूर करने का आश्वासन दिया.
रायडीह. प्रखंड के सिलम गांव निवासी समाजसेवी सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य खुशमन नायक ने सोमवार को गांव के लोगों से मुलाकात कर समस्या सुने. समस्या दूर कराने का आश्वासन दिया. खुशमन ने कहा है कि अभी राशन कार्ड एवं एसआइआर में जाति प्रमाण पत्र मांगे जाने पर लोगों को भारी परेशानी हो रही है. कई भूमिहीन परिवार एवं माता बहनें का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने के कारण परेशान है.
आज भी एक महिला सीमा देवी जाति प्रमाण पत्र बनवाने हेतु खतियान रसीद लेकर आयी थी. परंतु दूसरे अंचल का खतियान रसीद होने के कारण अपने अंचल से जाति नहीं बन रहा है. काफी परेशान थी. इसके बाद रायडीह ब्लॉक पहुंचकर समस्या दूर करने की पहल की. मौके पर दीपक नायक, राजनाथ नायक, बरसाय उरांव, लोरेनतुस खाखा, सीमा देवी, बुधनी देवी, महेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए