वैज्ञानिक उर्वरक प्रबंधन से सशक्त होंगे किसान व कृषि व्यवसायी

Updated:
विज्ञापन

किसान साथ में कृषि वैज्ञानिक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कृषि विज्ञान केंद्र गुमला में 15 दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्ति पात्रता प्रशिक्षण सह समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का समापन हुआ. 42 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिससे वे किसानों को बेहतर सलाह दे सकेंगे.

विज्ञापन

गुमला. कृषि विज्ञान केंद्र गुमला विकास भारती बिशुनपुर में आयोजित 15 दिवसीय उर्वरक अनुज्ञप्ति पात्रता प्रशिक्षण सह समेकित पोषक तत्व प्रबंधन प्रमाण-पत्र पाठ्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ. प्रशिक्षण में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया. इसमें गुमला के 30, लोहरदगा के आठ, लातेहार के तीन और रांची के एक प्रतिभागी शामिल थे.

विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ नीरज कुमार वैश्य ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान 32 सैद्धांतिक कक्षाओं, 10 प्रायोगिक सत्रों और प्रक्षेत्र भ्रमण के माध्यम से प्रतिभागियों को मृदा नमूना संग्रह, मृदा परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा संतुलित एवं वैज्ञानिक उर्वरक उपयोग की जानकारी दी गयी.

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को किसानों की समस्याओं के अनुरूप खेत स्तर पर उचित पोषक तत्व प्रबंधन की सलाह देने में सक्षम बनाना है. समापन सत्र में पूर्व वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ संजय पाण्डेय ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से क्षेत्र में कृषि सामग्री की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री समय पर मिल सकेगी. डॉ बृजेश पाण्डेय ने स्वस्थ मिट्टी को टिकाऊ कृषि की आधारशिला बताते हुए वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने की अपील की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola