सिसई फुटबॉल महाकुंभ में जेगो धावठाटोली का कब्जा, विजेता को 25 हजार रुपये का पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते जयराम महतो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

साताशिली में आयोजित फुटबॉल महाकुंभ में जेगो धावठाटोली ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि जयराम महतो ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन

सिसई. प्रखंड के साताशिली रामनवमी मैदान में जेएलकेएम द्वारा आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का फाइनल मंगलवार को खेला गया. रोमांचक मुकाबले में जेगो धावठाटोली गुमला (जेडीटी) की टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में सरना ब्रदर्स बरटोली को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम किया. प्रतियोगिता में अंतरजिला स्तर की 32 टीमों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि डुमरी विधायक सह जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो थे. कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले उनके काफिले ने शहीद तेलंगा खडिया और शहीद लोहरा उरांव की प्रतिमा पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी.

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 20 हजार रुपये, तीसरे स्थान की टीम को 15 हजार रुपये और चौथे स्थान की टीम को 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. पांचवें से आठवें स्थान पर रहने वाली टीमों को पांच-पांच हजार रुपये दिये गये.

जयराम महतो ने खिलाड़ियों का उत्साह बढाते हुए कहा कि खेल में जीत-हार होती रहती है, लेकिन खेल टीम भावना, अनुशासन और भाईचारे का संदेश देता है. उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित किया.

इस दौरान जयराम महतो ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए जेपीएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर सरकार और सत्तारूढ दल पर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में गरीब परिवारों के युवाओं के लिए पढाई के बाद रोजगार हासिल करना कठिन बना हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की नौकरियों में बाहरी लोगों को अवसर दिया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola