सेवा, साधना और मानव कल्याण का संदेश देता है सर्वेश्वरी समूह

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री सर्वेश्वरी समूह ने अपना 66वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया. संस्था की स्थापना मानवता के कल्याण और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के उद्देश्य से हुई थी.

विज्ञापन

गुमला: श्री सर्वेश्वरी समूह गुमला द्वारा सोमवार को संस्था का 66वां स्थापना दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया. संस्था के संस्थापक पूज्यपाद अवधूत भगवान राम ने 21 सितंबर 1961 को महाश्मशान काशी नगरी में श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थापना की थी. संस्था मानवता के कल्याण के साथ सामाजिक कुरीतियों और विकृतियों के उन्मूलन के लिए कार्य करती है. समूह जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संदेश देता है.

विज्ञापन

प्रभातफेरी से शुरू हुआ कार्यक्रम

स्थापना दिवस का शुभारंभ प्रभातफेरी से हुआ. इसके बाद सुबह नौ बजे समूह के वरिष्ठ सदस्य त्रिलोकी प्रसाद सिन्हा ने ध्वजारोहण किया. पूजन-आरती के बाद गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने सफल योनी का पाठ किया, इसके बाद भक्तों के बीच सूक्ष्म प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद पारिवारिक गोष्ठी आयोजित हुई. महिला संगठन की नीता हरितीमा ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि मांडवी रानी ने भक्ति भजन प्रस्तुत किया. गोष्ठी में समूह के उपाध्यक्ष विनय कुमार लाल, दीक्षा कुमारी, मीरा विश्वकर्मा, दुर्गेश गौड़, माया मिश्र, नंद कुमार सिंह, रोहिणी प्रसाद और आश्रम कुमार ने विचार रखे. संचालन संयुक्त मंत्री अजय सिन्हा ने किया. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजय प्रसाद ने किया. मंत्री बिपिन सिन्हा ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola