समाज कल्याण की योजनाओं की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

लंबित विद्युतीकरण व दिव्यांग किट वितरण में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन

गुमला. उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने एफआरएस की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली. भरनो प्रखंड में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों से कारण पूछा गया व लापरवाही पाये जाने के मद्देनजर संबंधित एलएस को अंतिम चेतावनी दी गयी. उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को फेस कैप्चर, ई-केवाइसी और आधार अपडेट के कार्यों में त्वरित सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. आदि फुल सुपोषित अभियान के तहत बच्चों के स्वास्थ्य की वर्तमान स्थिति और उपलब्ध डाटा की विस्तृत समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि वे स्वयं प्रत्येक सैम (गंभीर कुपोषित) बच्चे के डाटा की समीक्षा करेंगी और उनके स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाये. पोषाहार के आवंटन व वितरण की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. बैठक में सीडीपीओ और एलएस द्वारा डाटा एंट्री में आ रही समस्याओं को रखा गया. इसके समाधान के लिए उपायुक्त ने औपचारिक रूप से पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कन्यादान योजना, सावित्री बाई फुले योजना एवं मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने अधिक से अधिक पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिये. कन्यादान योजना में 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया गया. जिले के 157 आंगनबाड़ी केंद्रों में लंबित विद्युतीकरण कार्यों की भी समीक्षा की गयी, जहां-जहां समस्याएं हैं, उसका विस्तृत डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. पेयजल व्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा हुई. जिन स्थानों पर दिव्यांग शिविर आयोजित हो चुके हैं, वहां दिव्यांग किट वितरण में विशेष फोकस करने तथा आगामी दिव्यांग शिविरों के आयोजन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक में उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, प्रभारी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के सीडीपीओ, एलएस समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola