गुमला में सड़क हादसे में घायल निजी शिक्षिका की रिम्स में मौत, स्कूटी चालक पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किताटोली के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 27 वर्षीय शिक्षिका सुरजमुनी बरला की रिम्स रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला में सड़क हादसे में घायल निजी शिक्षिका की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. मौत के बाद मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है. मामला गुमला थाना क्षेत्र के किताटोली का है.

विज्ञापन

स्कूल जाने के दौरान हुआ था हादसा

मृतका की पहचान 27 वर्षीय सुरजमुनी बरला, पिता भूपेश उरांव, ग्राम ओलमुंडा, थाना सिसई के रूप में हुई है. वह गुमला के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर काम करती थी. फिलहाल वह सिसई थाना क्षेत्र के लकेया के पास अपनी बहन के घर रह रही थी.

बयान के मुताबिक, 26 जून 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे सुरजमुनी स्कूटी से अपनी बहन के घर से गुमला स्कूल पढ़ाने जा रही थी. इसी दौरान गुमला थाना क्षेत्र के किताटोली के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात स्कूटी चालक ने तेज और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी.

ये भी पढ़ें: कोडरमा: अब स्कूलों में भी होगी चुनाव की पढ़ाई, निर्वाचन साक्षरता क्लब को मिलेगा नया मंच

गंभीर हालत में रिम्स किया गया था रेफर

हादसे में सुरजमुनी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया.

रिम्स में इलाज के दौरान 11 जुलाई 2026 को करीब तीन बजे उसकी मौत हो गई.

भाई के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद मृतका के भाई प्रवीण बरला के फर्द बयान के आधार पर अब प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने अज्ञात स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: गुमला में कुदाल से काटकर मां की हत्या, बेटी की आंखों के सामने वारदात, आरोपी को उम्रकैद

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola