हेल्थ काउंसेलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हेल्थ काउंसेलिंग और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

चैनपुर.

परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में स्टूडेंट्स और प्राध्यापकों के लिए हेल्थ काउंसेलिंग व जागरूकता कार्यक्रम हुआ. कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने कहा कि स्वास्थ्य ही जीवन है व जानकारी ही इलाज है. समय-समय पर हमें बीमारी की जानकारी के साथ उसके इलाज की भी जानकारी होनी चाहिए. यदि एक एक व्यक्ति तंदुरुस्त होगा, तो हमारा परिवार, समाज, राज्य, देश और विश्व भी एक स्वास्थ्य विश्व बनेगा. हमें प्रतिदिन व्यायाम करना और अच्छा जीवन जीना है, ताकि हमारा तन मन व आत्मा भी स्वास्थ्य रहे. युवा मैत्री केंद्र के काउंसलर्स ममता कच्छप, अंजू और उनकी टीम ने कॉलेज के सभी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को विभिन्न प्रकार के रोगों के लक्षण, कारण व रोकथाम के उपाय बताये. अपने संबोधन में ममता कच्छप ने एड्स, कैंसर, एनीमिया, मानसिक, शारीरिक और आत्मिक स्वास्थ्य, संचारी और गार संचारी रोग, नशापान से होने वाली बीमारी, किशोर अवस्था, युवा अवस्था व शादी जीवन में होने वाले बीमारी, प्रजनन तंत्र संक्रमण, प्रजनन स्वास्थ्य, टीटी प्रतिरक्षण, तनाव, अवसाद, हार्ट अटैक, टीबी आदि की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी कोई भी शिकायत या तकलीफ हो, तो मान्यता प्राप्त अस्पताल या डॉक्टर के पास जाये. विद्यार्थियों ने भी काउंसलर्स एक्सपर्ट से प्रश्न पूछकर अपने संदेह दूर किये एवं समस्या का समाधान पाये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola