सेहल चतमदाग इलाके में नष्ट की गयी अफीम की खेती
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सेहल चतमदाग इलाके में नष्ट की गयी अफीम की खेती
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
घाघरा. थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को कार्रवाई की है. सीओ खाखा सुशील कुमार व थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सेहल चतमदाग इलाके में की गयी अफीम की खेती को नष्ट किया गया. गुप्त सूचना के आधार पर घाघरा थाना पुलिस, अंचल प्रशासन व अन्य अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से पूरे क्षेत्र में चल रही अवैध फसल को जड़ से उखाड़ दिया. अभियान में पुलिस की सतर्कता, तत्परता व सख्ती स्पष्ट रूप से दिखायी दी. अधिकारियों ने संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी कीमत पर नशे का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. जांच के दौरान यह बात सामने आयी कि इस अवैध खेती के पीछे बाहरी अफीम तस्करों का हाथ रहता है, जो भोले-भाले व अशिक्षित आदिवासी ग्रामीणों को गुमराह कर उनसे खेती करवाते हैं. कई ग्रामीण अफीम के पौधे को पहचान नहीं पाते और उसे साधारण फूल की खेती समझ कर तस्करों के बहकावे में आ जाते हैं. तस्कर जान बूझकर वन भूमि, सरकारी जमीन और दुर्गम इलाकों को चुनते हैं, जहां सड़क या आम आवाजाही नहीं होती, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके. प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध खेती या बाहरी लोगों की गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन