प्रखंड के शैक्षिक सूचकांक की ऑनलाइन समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के शैक्षिक सूचकांक की ऑनलाइन समीक्षा

विज्ञापन

गुमला. समाहरणालय स्थित उपविकास आयुक्त के सभागार में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो व जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने संयुक्त रूप से आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में राज्य स्तरीय शैक्षिक सूचकांक के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गयी. बैठक में जिले के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, फील्ड मैनेजर एवं जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे. समीक्षा के दौरान ई-विद्यावाहिनी अंतर्गत ऑनलाइन शिक्षक व छात्र उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की दैनिक प्रविष्टि, दैनिक एसएमएस रिपोर्टिंग, असैनिक कार्य राशि समायोजन, गबन मामलों की पहचान व राशि वसूली, आइसीटी व स्मार्ट क्लास संचालन, बच्चों के आधार वेरिफिकेशन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा बच्चों के मेंडेटरी बायोमैट्रिक अपडेट कार्य के लिए राज्य से उपलब्ध कराये गये ऑपरेटरों के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में आधार केंद्र संचालित कर विद्यालयवार रोस्टर बनाते हुए शत-प्रतिशत आधार सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में निपुण भारत मिशन, पीएमश्री विद्यालय, पलाश कार्यक्रम, एमडीएम पीएम पोषण, हेल्थ चेक कैंप, आयरन-फोलिक एसिड वितरण, यू-डायस प्लस, सिलेबस कवर, शिशु गणना सर्वेक्षण, एनआइएलपी अंतर्गत विद्यालयों की स्थिति सहित समीक्षा एजेंडा के सभी बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गयी. साथ ही प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति व सावित्रीबाइ फुले योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में नामांकन वृद्धि के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आकांक्षा योजना के लिए विद्यार्थियों द्वारा अधिक से अधिक आवेदन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. डीइओ व डीएसइ ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले शिक्षक व कर्मियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्रवाई संबंधी निर्देश दिये तथा सभी प्रखंडों को नियमित अनुश्रवण, जवाबदेही निर्धारण एवं परिणाम आधारित कार्य संस्कृति विकसित करने के निर्देश दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola