सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन

बसिया. थाना क्षेत्र के बंतरिया स्थित ईंट-भट्ठा के समीप शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में बाइक सवार लुंगटू पंडराटोली निवासी अनीस टोप्पो की घटनास्थल पर मौत हो गयी. मृतक का एक दोस्त द्वारसेनी निवासी मुकुट तोपनो गंभीर रूप से घायल है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बसिया पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वहीं घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया में भर्ती कराया है.

आग से झुलसने से दो महिला घायल

गुमला. अलग-अलग स्थान पर शनिवार की सुबह आग से दो महिला झुलस घायल हो गयी. पहली घटना बसिया थाना के चिंतामनकुरा गांव निवासी 17 वर्षीय चामीन कुमारी शनिवार सुबह छह बजे चूल्हे के पास अपने बच्चों को लेकर आग ताकते हुए खाना बना रही थी. इस दौरान नीचे साड़ी में आग पकड़ ली. घटना में उसके पैर और चेहरे में जल कर घायल हो गयी. वहीं गोद लिए बच्चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है. दूसरी घटना पालकोट थाना के खरवाटोली निवासी 17 वर्षीय सुष्मिता कुमारी है, जो शनिवार सुबह सात बजे चूल्हा जला कर खाना बनाने के दरमियां साड़ी में आग पकड़ ली, जिसे बुझाने की कोशिश करते हुए देखते-देखते शरीर के काफी हिस्सा जल गया. दोनों घायल को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola