कोरोना ने नहीं, Covid19 से जुड़ी अफवाह ने गुमला में ले ली एक की जान, 5 घायल, 22 गिरफ्तार, दुकानें बंद

One killed 5 injured in gumla district of jharkhand after rumors of coronavirus spreaders visiting sisai गुमला : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला गुमला के सिसई प्रखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने वालों के घूमने की अफवाह पर ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया. इसमें बोलबा उरांव (55) की मृत्यु हो गयी, जबकि 5 अन्य घायल हो गये. इस सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तनाव को देखते हुए गुमला और सिसई समेत कई प्रखंडों में राशन और दवा दुकान तक को बंद करवा दिया गया. हालांकि, गुमला के एसपी ने कहा कि उनकी ओर से दुकानों को बंद कराने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
गुमला : झारखंड के उग्रवाद प्रभावित जिला गुमला के सिसई प्रखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने वालों के घूमने की अफवाह पर ग्रामीणों ने कुछ लोगों पर हमला कर दिया. इसमें बोलबा उरांव (55) की मृत्यु हो गयी, जबकि 5 अन्य घायल हो गये. इस सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. तनाव को देखते हुए गुमला और सिसई समेत कई प्रखंडों में राशन और दवा दुकान तक को बंद करवा दिया गया. हालांकि, गुमला के एसपी ने कहा कि उनकी ओर से दुकानों को बंद कराने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है.
Also Read: चार अप्रैल को ही हिंदपीढ़ी निवासी महिला में मिले थे कोरोना के लक्षण, सैंपल लेकर घर भेज दिया थाहमले में घायल हुए 5 लोगों में दो की हालत गंभीर है. इन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. तीन लोग सिसई के रेफरल अस्पताल में भर्ती हैं. तनाव को देखते हुए सिसई में प्रमुख जगहों पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. आईजी, डीआईजी एवं एसपी सिसई में कैंप कर रहे हैं. एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि मंगलवार की रात को सिसई प्रखंड के कुदरा गांव और सिसई बस्ती में एक अफवाह फैलने के बाद कुछ लोगों के साथ मारपीट की गयी.

एसपी ने कहा कि मारपीट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी और कई अन्य घायल हैं. प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है. मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जा रहा है. माइक के जरिये प्रचार किया जा रहा है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह की अफवाह न फैलाये. ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. एसपी ने कहा कि सभी लोगों से अपील है कि वे अपने घरों में ही रहें.
Also Read: Coronavirus Lockdown Jharkhand LIVE: कोरोना वायरस फैलाने वालों के गांव में घूमने की अफवाह, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा, एक की मौत, 5 घायलइधर, आईजी नवीन कुमार, डीआईजी एवी होमकर, एसपी अंजनी कुमार झा सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गांव में पहुंच गये हैं. अब तक 22 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि सोमवार की रात से ही अफवाह फैल रही थी कि एक समुदाय विशेष के कुछ लोग क्षेत्र में घूम रहे हैं, जो कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने के लिए आये हैं. मंगलवार की रात को अचानक चोर-चोर का हल्ला हुआ और एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय पर हमला कर दिया. इसमें कई लोग घायल हो गये.

घायलों में दो की हालत गंभीर थी. इसलिए उसे राजधानी रांची स्थित राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया. वहीं, कुछ लोगों को सिसई के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. देर रात को इनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी. मृतक का नाम बोलबा उरांव (55) है. एसपी अंजनी कुमार झा ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
Also Read: Covid19 in Jharkhand: मलयेशियाई जमाती के संपर्क में आयी हिंदपीढ़ी की महिला निकली कोरोना पॉजिटिवस्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार की रात को ही कई गांव के लोग हरवे-हथियार के साथ घर से निकल गये थे. लेकिन, प्रशासन ने किसी प्रकार मामले को शांत कराया था. मंगलवार की देर रात किसी ने फिर अफवाह उड़ा दी कि कुछ युवकों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है. तेज धारदार हथियार व भाला से वार किया गया है. सोमवार को अफवाह उड़ाने वालों में दो को पुलिस ने बसिया प्रखंड से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




