शौच करने जा रहे वृद्ध की गिर कर मौत

Updated:
विज्ञापन

जारी की घटना

विज्ञापन

जारी. जारी थाना के सिकरी गांव निवासी जब्बार खान (62) शौच जाने के क्रम में गिर कर घायल हो गया. परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि कुछ साल पहले पूरे गांव के प्रत्येक घरों में सरकार द्वारा शौचालय निर्माण कराया गया था. लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने व पानी की सुविधा नहीं होने के कारण शौचालय बंद हो गया. इसके बाद लोग खुले में शौच जाने के लिए मजबूर हो गये. लोगों को रात में भी शौच जाने के लिए खुले में जाना पड़ता है. रविवार की सुबह लगभग सात बजे वृद्ध खेत की ओर शौच करने जाने के क्रम में खेत में गिर गया. इसके बाद तत्काल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका आइसीयू वार्ड में इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola