फाइनल में रोमांचक मुकाबला, पेनल्टी शूट में न्यू स्टार घाघरा ने मारी बाजी

विज्ञापन

विजेता व उपविजेता टीम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सरांगो में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में न्यू स्टार घाघरा की टीम विजेता बनी. फाइनल मैच में जोरार एफसी को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी.

विज्ञापन

घाघरा. नवयुवक संघ सरांगो द्वारा सरांगो नवाटोली बगीचा मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का समापन गुरुवार को हुआ. समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत रहे. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फाइनल मैच का शुभारंभ किया.

विज्ञापन

फाइनल मैच न्यू स्टार घाघरा बनाम जोरार एफसी टीम के बीच खेला गया. जिसमें पेनल्टी शूट में 3-1 गोल से न्यू स्टार घाघरा की टीम विजेता बनी. अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता सहित तृतीय व चतुर्थ स्थान पर रहने वाले टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सीआरपीएफ के पूर्व डीआईजी रविंद्र भगत ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है. आप युवा खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना सकते हैं. उन्होंने युवाओं से नशापान से दूर रहकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपना सहयोग देने की अपील की.

मौके पर पूर्व प्रोफेसर रामेश्वर राम, रतिंदर उरांव, समीर उरांव, वीरेंद्र भगत, मुकेश कुमार, पंकज कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola