आदर में दुर्गा पूजा को लेकर बड़ा फैसला, नयी कमेटी का हुआ गठन
बैठक करते समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
घाघरा में श्रीदुर्गा पूजा समिति आदर की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ. सुमंत कुमार ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया और पूजा के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई.
घाघरा. श्रीदुर्गा पूजा समिति आदर की बैठक मंदिर प्रांगण में वासुदेव महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में गत वर्ष का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष के द्वारा प्रस्तुत कर पुरानी समिति को भंग करते हुए नई समिति का गठन किया गया. न
ई कमेटी में अध्यक्ष सुमंत कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेंद्र महतो, सचिव हरिशंकर गोप, सह सचिव वासुदेव महतो, कोषाध्यक्ष गौरीशंकर साहू, सह कोषाध्यक्ष सोमनाथ उरांव एवं पूजा प्रभारी बंधन महतो, लखन ठाकुर, मनी महतो व गोविंद गोप को बनाया गया. बैठक में पूजा के दौरान प्रत्येक दिन आरती व लंगर तथा नवमी की रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.
बैठक में मुख्य रूप से कुमार रवि, गोपाल गोप साहू, अभय कुमार साहू, राजीव उरांव, विनोद राम, सुरेश गोप, कुंवर वर्मा, पवन महली, विनोद राम, छोटू महतो, तेजू महतो, बालेश्वर महतो, राजमोहन गोप, वीरेंद्र महतो, तुलसी गोप, कृष्णा साहू, वीरेंद्र महतो, विकास रंजन साहू, राजकुमार उरांव, भोला गोप, पवन महली, दीपक ठाकुर, मनोज महतो, प्रमोद उरांव, रूबेन किंडो, महावीर महतो, केशव प्रजापति, रोहित गोप, सूर्यकांत महतो, हरेंद्र गोप सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए