मिठाई के नाम पर सेहत से खिलवाड़! 5 किलो लड्डू में मिला अखाद्य रंग, तुरंत कराया नष्ट

विज्ञापन

जांच करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के रायडीह और चैनपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की. इस दौरान हानिकारक रंगों से बने लड्डू नष्ट किए गए और कई दुकानों का निरीक्षण किया गया.

विज्ञापन

गुमला. नागरिकों को स्वच्छ, शुद्ध और मिलावटमुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग गुमला ने रायडीह व चैनपुर प्रखंड में व्यापक स्तर पर औचक छापेमारी अभियान चलाया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने किया.

विज्ञापन

अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग के कुमार प्रभाकर, आशा राज व तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो शामिल रहे. अभियान के दौरान चैनपुर स्थित मेसर्स अजीत जनरल स्टोर में स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक (अखाद्य रंगों) से तैयार किये गये पांच किग्रा लड्डू मिले.

मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने तुरंत मौके पर ही सभी लड्ड् नष्ट करवा दिया. टीम द्वारा चैनपुर में मेसर्स राजू होटल, मेसर्स महाबीर होटल, मेसर्स अजीत जनरल स्टोर, मेसर्स अशोक वेरायटी स्टोर, मेसर्स अनूप कुमार गुप्ता, मेसर्स आशुतोष कुमार व मेसर्स हॉली मेडिकल सहित कई अन्य दुकानों का भी निरीक्षण किया.

वहीं रायडीह में मेसर्स मां भगवती स्टोर, मेसर्स गूंजा किराना स्टोर, मेसर्स तारा देवी, मेसर्स सुमन मिंज, मेसर्स लिबन बड़ा व मेसर्स छोटू पान दुकान का निरीक्षण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola