ePaper

पार्किंग का नया नियम व्यापारी हित में सही नहीं : अध्यक्ष

Updated at : 20 Jun 2024 11:30 PM (IST)
विज्ञापन
पार्किंग का नया नियम व्यापारी हित में सही नहीं : अध्यक्ष

नगर परिषद के खिलाफ चेंबर ने खोला मोर्चा, पार्किंग जोन को लेकर व्यापारियों में आक्रोश

विज्ञापन

गुमला

. गुमला शहर को सुव्यवस्थित करने के लिए नगर परिषद द्वारा बनाये गये पार्किंग जोन को गुमला के व्यापारियों ने अव्यवहारिक बताया है. नये पार्किंग जोन से व्यापारियों में आक्रोश है. नगर परिषद के इस नये नियम के खिलाफ चेंबर ऑफ कामर्स ने गुरुवार को चेंबर कार्यालय में बैठक की. अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने की. बैठक में शहर की समस्याओं व व्यापारियों के विभिन्न बिंदुओं पर चेंबर के लोगों ने अपने विचार रखें. रेजगारी (सिक्के) के संबंध में अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने बताया कि प्रमुख बैंकों से बात हुई है. फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को भी रेजगारी (सिक्के) उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया गया है. श्रम विभाग ने प्रतिष्ठानों में बाल मजदूरी नहीं करवाने को लेकर जारी सूचना पत्र को प्रत्येक दुकान में लगवाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि चेंबर विभिन्न समस्याओं को लेकर नियोजन पदाधिकारी के साथ गुमला चेंबर कार्यालय में चेंबर के डेलिगेट्स के साथ वार्तालाप करेगा. बाजारटांड़ की बाउंड्री वॉल में अतिरिक्त गेट खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिल कर बात रखी जायेगी. गुमला में नये पार्किंग स्थल चिह्नित करने को लेकर व्यापारियों को हो रही समस्याओं के विरोध में नगर परिषद से चेंबर डेलिगेट्स मिल कर नियम में बदलाव की मांग रखेंगी. टावर चौक काफी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे तोड़ कर नये तरीके से बनवाने की मांग उपायुक्त से की जायेगी. पूर्व अध्यक्ष विनोद केसरी ने गुमला में विद्युत आपूर्ति में सुधार करवाने की मांग चेंबर अध्यक्ष से की. पूर्व अध्यक्ष हिमांशु केसरी ने फूड लाइसेंस बनवाने में हो रही परेशानी का मामला उठाया. इस पर फूड इंस्पेक्टर से मिल कर अवगत कराने का निर्णय हुआ. बरसात में हवा व तूफान से सड़क के किनारे बहुत से पेड़ों की टहनियां टूट कर बिजली की तारों को क्षति पहुंचाती है. इस पर वन अधिकारी से मिल कर निदान का प्रयास किया जायेगा. मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विनोद केसरी, पवन अग्रवाल, दीपक गुप्ता, पदम साबू, हिमांशु केसरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सिंह, अभिजीत जायसवाल रॉकी, सचिव बबलू वर्मा, सह सचिव नीरज गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुनी लाल साहू, आदित्य गुप्ता, प्रणय कुमार, राजेश लोहानी, गुरमीत सिंह, दिलीप गुप्ता, बृज किशोर फोगला, आनंद गुप्ता, विकास सिंह, रितेश कुमार, प्रतीक अग्रवाल, मनीष गुप्ता, श्याम गुप्ता, सुषमा गुप्ता, सोनी देवी, ललित गुप्ता, राहुल केसरी, विजय शंकर दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola