युवती की भुजाली से मार कर हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पर्स व मोबाइल गायब
विज्ञापन
पालकोट(गुमला).
पालकोट में बुधवार की दोपहर अपराधियों ने तपकारा निवासी संजय साहू की पत्नी होलिका देवी (28) की पेट में भुजाली मार कर हत्या कर दी. होलिका देवी का शव दतली जलाशय के ऊपरी भाग बालकू पहाड़ के समीप पड़ा था. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है. जब होलिका देवी की हत्या कर अपराधी भाग गये, तो वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव को देखा. पेट से खून निकल रहा था. शुरू में लगा कि गोली मारी गयी है. परंतु ग्रामीणों द्वारा चौकीदार अनिता किडो को सूचना दिया गया. इसके उपरांत थानेदार मोहम्मद जहांगीर घटनास्थल पहुंच कर शव की जांच किये तो पता चला कि भुजाली से मार कर हत्या की गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गुमला सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार उक्त महिला किसी काम को लेकर बुधवार की सुबह सात बजे घर से निकली थी. इस दौरान बालकू पहाड़ के समीप अज्ञात अपराधियों ने उसके गर्दन व पेट में तेजधार हथियार से मार कर हत्या कर दी. घटनास्थल से महिला का पर्स व मोबाइल भी गायब है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन