कांग्रेस जिला सचिव इबरार अंसारी के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के घर पर कांग्रेस नेता | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में कांग्रेस जिला सचिव इबरार अंसारी के निधन पर सांसद सुखदेव भगत ने शोक व्यक्त किया. उनके पुत्र ने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

गुमलाः कांग्रेस के जिला सचिव इबरार अंसारी के निधन की सूचना पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. सांसद अपनी अनुपस्थिति के कारण अपने पुत्र अभिनव सिद्धार्थ भगत को इबरार अंसारी के घर भेजा. अभिनव सिद्धार्थ ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सांसद की ओर से संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन

युवा कांग्रेस के समय से पार्टी के लिए रहे सक्रिय

अभिनव सिद्धार्थ भगत ने कहा कि वह इबरार अंसारी को लंबे समय से जानते थे. युवा कांग्रेस के समय से ही इबरार अंसारी पार्टी के लिए सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ता रहे. सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही. उनके निधन से कांग्रेस पार्टी ने अपना एक सच्चा और समर्पित सिपाही खो दिया है.

ये भी पढ़ें- सिविल कोर्ट पहुंचा अंजुमन इस्लामिया के प्रस्तावित चुनाव का विवाद, 16 सितंबर को अगली सुनवाई

निधन को बताया अपूरणीय क्षति

उन्होंने कहा कि इबरार अंसारी का निधन कांग्रेस परिवार और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके जैसे समर्पित कार्यकर्ता की कमी को पूरा करना संभव नहीं है. उन्होंने शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर आशिक अंसारी, जुल्फिकार अंसारी, रूपेश कुमार, सनी और अनिरुद्ध चौबे सहित अन्य लोग मौजूद थे.

ये भी पढें- हत्या समेत 4 धाराओं में बंधन सिंह दोषी करार, 19 सितंबर को सजा सुनाएगी कोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola