गुमला के पांच गांवों में मुहल्ला क्लास की शुरुआत
युवाओं के संग पांच गांवों में मुहल्ला क्लास की शुरुआत की गयी. संस्था के संजय राम ने बताया कि पहले हमने युवाओं की तलाश की
गुमला. प्रजायत्न संस्था घाघरा प्रखंड में आज़ादी का जश्न मनाते हुए युवाओं के संग पांच गांवों में मुहल्ला क्लास की शुरुआत की गयी. संस्था के संजय राम ने बताया कि पहले हमने युवाओं की तलाश की, जो कि गांव के बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित थे.
आपके शहर में
उनके साथ योजना बनी कि हम अपने गांव के छोटे बच्चों को कोरोना महामारी के अनुरूप व्यवहार अपनाते हुए छोटे समूहों में कुछ घंटों के लिए पढ़ाने का प्रयास करेंगे. प्रथम प्रयास में देवाकी पंचायत के दो गांव कुसुमटोली, कोटामाटी, बदरी पंचायत के पनवारी, शिवराजपुर पंचायत के ऊपर शिवराजपुर गांव में एवं डुको
पंचायत के शिकवार गांव में इसकी शुरुआत हुई है. मौके पर संजय राम, धीरज कुमार, प्रदीप उरांव, नीरज उरांव, सोनू खान, ज्योति कुमारी, ममता कुमारी वं मदवारी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए