भरनो में कर्मा पूर्व संध्या मिलन समारोह, अखरा में विधायक ने बजाया मांदर
संबोधित करते विधायक जिग्गा | Prabhat Khabar Network
भरनो के प्लस टू हाइस्कूल में करम पूर्व संध्या मिलन समारोह का आयोजन किया गया. विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने पारंपरिक नृत्य का आनंद लिया और मांदर बजाया. इस अवसर पर समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया.
प्रतिनिधि, भरनो. प्लस टू हाइस्कूल भरनो में कर्मा पूर्व संध्या मिलन समारोह आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो थे. कार्यक्रम में प्रखंड की सभी पंचायतों से पाहन, पुजार, महतो सहित सैकड़ों लोग खोड़हा दल के साथ शामिल हुए. सभी खोड़हा दलों ने पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति दी.
विधायक ने भी करम राजा पर गीत गाया और अखरा में मांदर बजाकर लोगों के साथ नृत्य किया. उन्होंने कहा कि कर्मा पूर्व संध्या कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी आदिवासी समाज की एकजुटता का संदेश देती है. उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों को गमछा और खोड़हा दलों को एक-एक नगाड़ा देकर सम्मानित किया.
मौके पर थानेदार संतोष कुमार सिंह, अभिषेक लकड़ा, प्रकाश उरांव, उमर फारुख, जॉनसन बाड़ा, पांचू उरांव, बुद्धदेव उरांव, राजेंद्र उरांव, अनिल उरांव, आकाश उरांव, जयराम उरांव, शमशाद खान, शकील खान, ग्राम प्रधान बंधना उरांव समेत समिति सदस्य व झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए