पागल कुत्ते ने पांच बच्चे समेत सात लोगों को काटा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Feb 2026 10:37 PM
पागल कुत्ते ने पांच बच्चे समेत सात लोगों को काटा
घाघरा. प्रखंड के कोटामाटी गांव में पागल कुत्ते ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया. जख्मी लोगो में पांच बच्चे व दो बड़े लोग शामिल हैं. सभी के परिजन घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रेबिज का इंजेक्शन लगाया गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक पागल कुत्ता गांव में कहीं से आया और लोगों को दौड़ाने लगा. अचानक से कुता के दौड़ाये जाने के बाद सभी इधर-उधर भागने लगे. इस बीच जहां बच्चे खेल रहे थे. कुत्ता भी वहां पहुंचा और दौड़ा कर पांच बच्चों को काट लिया. बच्चों को काटते देख बड़े जब कुत्ता को भगाने गये, तो कुत्ता ने उन्हें भी काट लिया.
हाथियों ने दो घर को किया क्षतिग्रस्त
भरनो. प्रखंड के समसेरा करंजटोली गांव में लगातार दूसरे दिन भी हाथियों ने ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार बीते देर रात जंगल से निकल कर हाथी समसेरा करंजटोली गांव में घुस गये. हाथियों ने सोमरा उरांव व सोमा उरांव का मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया और घर के अंदर में रखे सात बोरा धान खा गये. हाथियों ने आसपास के किसानों के खेतों में लगी गेहूं, टमाटर व आलू की फसल को रौंद कर बर्बाद कर दिया. प्रभावित ग्रामीणों व किसानों ने वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










