छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा
समाज के लोग | Prabhat Khabar Network
तिर्रा के बाघमुंडा ढाबा में छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज की बैठक हुई, जिसमें सामाजिक समस्याओं और जमीन विवाद के निपटारे पर चर्चा की गई.
बसिया. प्रखंड के तिर्रा स्थित बाघमुंडा ढाबा में शुक्रवार को छोटानागपुरिया तेली उत्थान समाज एवं पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग की अध्यक्षता में हुई. बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
बैठक के दौरान समाज के लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही जमीन विवाद से जुड़े एक सामाजिक मुद्दे का आपसी सहमति से निपटारा किया गया. उपस्थित लोगों ने समाज में आपसी एकजुटता बनाये रखने और समस्याओं का सामाजिक स्तर पर समाधान करने पर जोर दिया.
केंद्रीय अध्यक्ष उदासन नाग ने समाज के लोगों से एकजुट होकर सामाजिक हित में कार्य करने की अपील की. बैठक में दिलीप साहू, जगदीश साहू, रामजी यादव, परशुराम साहू सहित कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए