चैनपुर कॉलेज में धूमधाम से मना करम महोत्सव
कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं | Prabhat Khabar Network
चैनपुर कॉलेज में करम महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया, जिसने आदिवासी संस्कृति, भाषा और प्रकृति प्रेम की एक जीवंत झलक प्रस्तुत की. प्राचार्य और प्रखंड प्रमुख ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला.
चैनपुर. परमवीर अलबर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में करम महोत्सव धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा, भाषा और प्रकृति प्रेम की जीवंत झलक देखने को मिली.
कॉलेज के कलाकारों ने पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें ऑडिटोरियम तक पहुंचाया. इसके बाद मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का व सांस्कृतिक प्रभारी ने नगाड़ा बजाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
प्राचार्य फादर अगस्तुस एक्का ने करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, संस्कृति, कृषि और भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. साथ ही यह प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है. मुख्य अतिथि चैनपुर प्रखंड प्रमुख ओलिवा कांता कुजूर ने आदिवासी समाज की एकता पर जोर देते हुए कहा कि अपनी भाषा, संस्कृति और सभ्यता के संरक्षण के लिए समाज को एकजुट होकर प्रयास करना होगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए