Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में इस तारीख से बदल रहा है मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश, पढ़िए मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Feb 2021 9:44 AM
Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : रांची के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज गुरुवार को भी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है. आकाश में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो 5 फरवरी से मौसम का मिजाज बदल सकता है. कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

राजधानी रांची को छोड़ कर झारखंड के दूसरे जिलों में हल्की बारिश भी हो सकती है. रांची के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि शनिवार को राजधानी और आसपास के जिलों में बारिश और बादल का पूर्वानुमान है.
कड़ाके की ठंड के बीच लोगों को बुधवार को ठंड से थोड़ी राहत मिली. राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. धूप में भी थोड़ी गर्मी थी. अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए