ePaper

Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी, मौसम वैज्ञानिकों का ये है पूर्वानुमान

Updated at : 19 Mar 2021 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
bihar thunder news

सांकेतिक फोटो

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के कई जिलों में आज शुक्रवार शाम से हल्के बादल दिखने की संभावना है. 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इसलिए मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से 25 मार्च के बीच राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड के कई जिलों में आज शुक्रवार शाम से हल्के बादल दिखने की संभावना है. 20 मार्च को राज्य के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इसलिए मौसम विज्ञान विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 19 मार्च से 25 मार्च के बीच राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है.

झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में आज शुक्रवार को मौसम साफ है. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिन में आर्द्रता का स्तर सामान्य रहेगा. इससे उमस का अनुभव नहीं होगा, लेकिन शाम में रांची के मौसम में बदलाव की संभावना है. झारखंड के कई जिलों में शाम से हल्के बादल देखे जा सकते हैं. 20 मार्च को कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Naukri 2021 : झारखंड के लोहरदगा में 26 युवतियों को मिली नौकरी, भर्ती कैंप में हुआ फाइनल सेलेक्शन

मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 20 मार्च को झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात हो सकती है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें, तो रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग और रामगढ़ में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: रांची में CNG को लेकर ऑटो ड्राइवरों की बढ़ी परेशानी, पेट्रोल पंप पर सुबह तीन बजे से ही लगाते हैं लाइन, ऑटो ड्राइवरों की ये है पीड़ा

मौसम विभाग की मानें, तो 19 मार्च से 25 मार्च के बीच राजधानी रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. वैसे अगले सात दिनों में राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है. ऐसा अनुमान है कि तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

Also Read: Fodder Scam Case : लालू प्रसाद से जुड़े चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई आज

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola