JAC Board 12th Result 2021 LIVE : झारखंड इंटर का शानदार रहा रिजल्ट, साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स में छात्राएं आगे

Updated:
विज्ञापन

JAC Board 12th Result 2021 LIVE Updates : झारखंड इंटरमीडिएट (Intermediate 2021) का रिजल्ट जारी हो गया. साइंस में 86.89 फीसदी, कॉमर्स में 90.33 फीसदी एवं आर्ट्स में 90.71 फीसदी विद्यार्थी पास हुए. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath Mahto) ने झारखंड जैक बोर्ड 12वीं का रिजल्ट-2021 जारी किया.

विज्ञापन

कोरोना के बीच इंटर का शानदार रिजल्ट

झारखंड में कोरोना संक्रमण के बीच अच्छी खबर आयी है. इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने जारी कर दिया. इसमें तीनों संकायों (साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स) में छात्रों से बेहतर छात्राओं का रिजल्ट रहा है. लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम में लड़कों से बाजी मारी है.

इंटर साइंस में 87.38 फीसदी छात्राएं पास

इंटर साइंस स्ट्रीम में 60,248 छात्र शामिल तो हुए, लेकिन 52,212 छात्र ही परीक्षा पास कर पाये. इस तरह से इनका प्रतिशत 86.66 रहा. वहीं, दूसरी ओर 27,897 लड़कियां शामिल हुईं और 24,378 उत्तीर्ण हुईं. इस तरह से 87.38 फीसदी छात्राएं सफल हुई.

92.95 फीसदी लड़कियां पास

इंटर कॉमर्स की बात करें, तो इसमें 19,009 छात्र शामिल हुए और 16,788 ही पास हुए. जबकि लड़कियों की बात करें, तो 14,668 छात्राएं शामिल हुईं और 13,634 पास हुईं. इस तरह से 92.95 फीसदी लड़कियां पास हुईं.

इंटर आर्ट्स में 91.44 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण

आर्ट्स स्ट्रीम की बात करें, तो इस साल आर्ट्स के 89,593 छात्र शामिल हुए और 80,400 छात्र पास कर पाये. इस तरह से 89.73 फीसदी छात्र सफल हो पाये. वहीं, लड़कियों की बात करें तो 1,19,641 छात्राएं शामिल हुईं और 1,09,401 लड़कियां पास हुई. इस तरह से 91.44 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण हुईं.

इंटर कॉमर्स में 92.95 फीसदी छात्राएं पास

झारखंड जैक बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने जारी किया. पिछले 10 साल की तुलना में इस साल राज्य के परीक्षार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया. तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस में लड़कियों ने बाजी मारी है. आर्ट्स में 91.44 फीसदी लड़कियां सफल हुईं, वहीं कॉमर्स में 92.95 फीसदी और साइंस में 87.38 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं.

कोरोना के बीच शानदार रिजल्ट

कोरोना संक्रमण के बीच झारखंड में इस बार इंटरमीडिएट का सबसे बढ़िया रिजल्ट हुआ है. पिछले करीब 11 साल की तुलना में वर्ष 2021 में आर्ट्स में 90.71 फीसदी परीक्षार्थी इस परीक्षा में सफल हुए हैं, वहीं, कॉर्मस में 90.33 फीसदी और साइंस में 86.89 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है, जबकि दूसरी ओर लड़कों की तुलना में लड़कियों ने तीनों स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में बेहतर प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola